धर्म रक्षा दिवस: जे एम फ्लोरेंस सोसाइटी में धर्म जागरण गतिविधि का आयोजन, 130 लोगों की सहभागिता
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/12/2025): आज 27 दिसंबर 2025 को मंगल पांडे नगर स्थित जे एम फ्लोरेंस सोसाइटी में धर्म जागरण गतिविधि के अंतर्गत तीन बस्तियों का धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला बौद्धिक प्रमुख अलंकार के मार्गदर्शन में धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मानव जीवन में सत्य के आचरण, धर्मोचित और संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह और उनके परिवार के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया, लेकिन किसी भी परिस्थिति में धर्म से विचलित नहीं हुए।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि धर्म की रक्षा करना, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और देश की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। धर्म रक्षा केवल विचार नहीं, बल्कि आचरण और कर्म का विषय है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया तथा अन्य प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।

इस आयोजन की अध्यक्षता पूर्व आईजी, सीआईएसएफ अखलेश द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला धर्म जागरण संयोजक सुबोध, सह संयोजक नारायण, हर्षवर्धन, नगर संचालक दुर्गेश, नगर धर्म जागरण संयोजक धर्मवीर सहित नगर कार्यकारिणी के सदस्य तथा समाज के अनेक महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 130 लोगों की सहभागिता दर्ज की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।