पीतमपुरा में सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की अटल कैंटीन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 December 2025): राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर अटल कैंटीन की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीबों, मजदूरों और कम आय वाले परिवारों को मात्र 5 रुपये में घर जैसा गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा में अटल कैंटीन का उद्घाटन कर इस जनकल्याणकारी पहल की औपचारिक शुरुआत की।

पीतमपुरा में कैंटीन की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं लोगों को भोजन परोसा। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि थाली में खाना परोसने के बदले जो स्नेह और आशीर्वाद मिला, वह सदैव उनके साथ रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मान और सहारा पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में भी अटल कैंटीन की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन में मात्र 5 रुपये में गरम और पौष्टिक भोजन मिलना, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के अंत्योदय के विचारों से प्रेरित है। यह पहल दिल्ली के निर्माण और संचालन में जुटे मेहनतकश भाइयों और बहनों के लिए सरकार की ओर से सम्मान का प्रतीक है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार शालीमार बाग समेत पूरे दिल्ली में सर्वांगीण विकास के लिए लगातार मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार को सुविधा, हर श्रमिक को सम्मान और हर नागरिक को भरोसा मिले। अटल कैंटीन इस दिशा में एक मजबूत कदम है, जो जरूरतमंदों की रोजमर्रा की बड़ी समस्या का समाधान करेगा।
दिल्ली सरकार ने पहले चरण में गुरुवार को राजधानी के 45 स्थानों पर अटल कैंटीन शुरू की हैं। इनमें नरेला, बवाना, आदर्श नगर, शालीमार बाग, वजीरपुर, तिमारपुर, शकूरबस्ती, मंगोलपुरी, राजौरी गार्डन, मादीपुर, शकूरपुर समेत कई इलाके शामिल हैं। सरकार के अनुसार शेष 55 अटल कैंटीन भी आने वाले कुछ दिनों में शुरू की जाएंगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।