RWA फेडरेशन ने शहर की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO से की मुलाकात

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26 December 2025): शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूएज़, ग्रेटर नोएडा (Federation of RWAs, Greater Noida) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन. जी. रवि से मिला। इस दौरान शहर और अलग-अलग सेक्टरों से जुड़ी कई अहम समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बोड़ाकी रेलवे जंक्शन और अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने, पानी के बढ़े हुए बिलों, गार्बेज चार्ज का विरोध, सभी सेक्टरों में तार फेंसिंग, पार्कों और ओपन जिम की मरम्मत, बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण, सूरजपुर से सिरसा तक गोलचक्करों के कारण लगने वाले जाम, तथा सेक्टर पी-03 और सेक्टर ईटा-1 में 64.7 प्रतिशत की एवज में गलत रूप से वसूले जा रहे शुल्क जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बोड़ाकी रेलवे जंक्शन और अंतरराज्यीय बस अड्डे के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर सीईओ एन. जी. रवि ने परिवहन व्यवस्था पर पुनः विचार कर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

पानी के बिलों में वृद्धि के मुद्दे पर सीईओ ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि के आदेश को आगामी बोर्ड बैठक में वापस लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही सभी सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से तार फेंसिंग कराने का भी आश्वासन दिया गया।

गार्बेज चार्ज को लेकर सीईओ ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह बाध्यकारी नहीं है और यह आवंटी की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह यह शुल्क देना चाहता है या नहीं।

सूरजपुर से सिरसा तक गोलचक्करों पर लगने वाले जाम के संबंध में बताया गया कि कमिश्नर से चर्चा कर उनके सुझावों के आधार पर गोलचक्करों को सिग्नल युक्त चौराहों में बदलने की प्रक्रिया की जाएगी।

इसके अलावा सेक्टर पी-03 और सेक्टर ईटा-1 में गलत तरीके से जारी किए गए नोटिस वापस लिए जाएंगे। जिन आवंटियों से अतिरिक्त शुल्क वसूला गया है, उन्हें जल्द ही धनराशि लौटाने का आश्वासन भी दिया गया। कुल मिलाकर बैठक का माहौल सकारात्मक रहा और कई मुद्दों पर समाधान की उम्मीद जगी।

इस मौके पर ऋषिपाल भाटी, सुरेंद्र शर्मा, अमित भाटी, सतीश शर्मा, प्रमोद भाटी और दीपक कुमार भाटी मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।