New Delhi News (27 December 2025): वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब में श्रद्धा और सम्मान के साथ अरदास की गई। इस मौके पर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबज़ादों की अमर शहादत को नमन किया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर शीश नवाया और गुरु साहिब के चरणों में अरदास अर्पित की।
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वीर बाल दिवस धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि साहिब-ए-कमाल, सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों का साहस और त्याग केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हर पीढ़ी को अपने कर्तव्यों और मूल्यों का स्मरण कराता है।
उन्होंने धन धन बाबा जोरावर सिंह जी और धन धन बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि बहुत कम उम्र में भी उन्होंने अत्याचार के सामने झुकने से इनकार कर इतिहास रच दिया। उनका यह अमर बलिदान आने वाली पीढ़ियों को साहस, निष्ठा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा का माहौल रहा और देश व समाज की सुख-समृद्धि के लिए विशेष अरदास की गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।