क्रिसमस पर मंत्री प्रवेश वर्मा का संदेश: सुशासन, शौर्य और संस्कृति को न भूलें

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26 December 2025): क्रिसमस के अवसर पर देशभर में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। इस मौके पर दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिसमस केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि 25 दिसंबर का दिन भारत के इतिहास, संस्कृति और बलिदानों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपील की कि उत्सव मनाने के साथ-साथ देश के महान व्यक्तित्वों और उनके योगदान को भी याद रखा जाए।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस है, जिसे देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन, विचार और कार्यशैली सुशासन, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

PWD मंत्री ने आगे कहा कि 25 दिसंबर स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने शुद्धि आंदोलन के माध्यम से समाज सुधार का कार्य किया और हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने जाट कुल के गौरव महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है और युवाओं को उनके साहस, पराक्रम और देशभक्ति से सीख लेनी चाहिए।

प्रवेश वर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस भी है, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस जरूर मनाएं, लेकिन साथ-साथ भारत की संस्कृति, परंपराओं, संतों, वीरों और उनके बलिदानों को न भूलें। मंत्री ने कहा कि यही हमारी पहचान है और इन्हें याद रखना व अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।