पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का संकल्प: नितिन नवीन, कार्यकारी अध्यक्ष, बीजेपी
टेन न्यूज नेटवर्क
Bihar News (23 December 2025): भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को अपने गृह राज्य बिहार पहुंचे। पटना आगमन पर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पटना से लेकर संसद तक भाजपा का भगवा लहराएगा और आने वाले समय में बंगाल से केरल तक पार्टी की जीत का परचम फहरेगा।
कार्यक्रम में नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा चुनाव और हाल ही में अन्य राज्यों में हुए चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि हर चुनाव में भाजपा लगातार मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, अरुणाचल और गोवा सहित कई राज्यों में भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा कर रही है। अब यह जीत देश के हर कोने तक पहुंचेगी।
अपने संबोधन में उन्होंने पाटलिपुत्र की धरती को नई ऊर्जा और नई क्रांति की भूमि बताते हुए कहा कि इस धरती ने हमेशा देश को दिशा दी है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहार और उन पर जताए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में मिली प्रचंड जीत ने पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। अब समय है जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य और निरंतर मेहनत के साथ काम करने की अपील की और कहा कि राजनीति में शॉर्टकट नहीं होता, यह लंबे समय का संघर्ष है। अगर कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करेंगे तो पार्टी उन्हें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहचान दिलाएगी।
उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया और बिहार को विकसित राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा को मजबूत करना ही लक्ष्य है।
अपने भाषण में नितिन नवीन ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता देश के भीतर संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और विदेश जाकर देश की छवि खराब करते हैं। ऐसे लोगों को जनता ने पहले भी जवाब दिया है और आगे भी देती रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम किया है।
कार्यक्रम के अंत में नितिन नवीन ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजनीति उन्हें विरासत में जरूर मिली, लेकिन असली सीख उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ काम करते हुए मिली है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।