ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 03 शातिर आरोपियों को दबोचा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (23/12/2025): थाना दादरी पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंपनी में लगे मोबाइल टॉवर (Mobile Tower) से 02 RRU चोरी करने वाले 03 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने आरोपियों को डिलाइट पैलेस, घोड़ी बछेड़ा के पास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार की पहचान राहुल शर्मा, रोहित बंसल और अनुज कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 02 टॉवर RRU बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही आरोपी राहुल शर्मा के कब्जे से 01 तमंचा- कारतूस और आरोपी हित बंसल के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया है।

दादरी पुलिस (Dadri Police) ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे तीनों मिलकर एक गिरोह के रूप में कार्य करते थे। दिन के समय मोबाइल टॉवरों की रेकी करते थे और रात्रि में टॉवर में लगे RRU चोरी कर उन्हें बेच देते थे। चोरी से प्राप्त धनराशि को वे अपने शौक-मौज में खर्च करते थे। पकड़े जाने के डर से वे अपने पास अवैध शस्त्र भी रखते थे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।