नए साल पर दिल्लीवासियों को मिलेगी राहत, ट्रैफिक चालान को लेकर क्या है तैयारी?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (22 December 2025): नए साल के जश्न से पहले दिल्ली सरकार एक बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ट्रैफिक चालान माफ करने के लिए एक विशेष एमनेस्टी स्कीम लाने पर विचार कर रही है। अगर यह योजना लागू होती है तो बड़ी संख्या में लोगों को पुराने ट्रैफिक चालानों से राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस स्कीम के तहत कई तरह के ट्रैफिक चालान माफ किए जा सकते हैं, जिससे नए साल की शुरुआत दिल्लीवासियों के लिए सुकून भरी हो सके।
हालांकि यह राहत सभी के लिए नहीं होगी। जो लोग ट्रैफिक नियमों का बार-बार गंभीर उल्लंघन कर चुके हैं, या जिनका ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया है, उन्हें इस योजना से बाहर रखा जा सकता है। सरकार का मकसद उन लोगों को राहत देना है जिनका पहली बार या मामूली उल्लंघन के चलते चालान कटा है।
इस प्रस्ताव से संबंधित फाइल मंजूरी के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को भेजी जा चुकी है और कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जा सकता है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग का एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट भी पहले से कटे हुए चालानों को माफ करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। अगर एमनेस्टी स्कीम को हरी झंडी मिलती है तो लाखों लंबित चालानों का निपटारा आसान हो सकता है। इससे न सिर्फ आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि अदालतों और विभागों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा।
इस बीच ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत की तारीख में भी बदलाव किया गया है। पहले लोक अदालत 13 दिसंबर को लगनी थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख 10 जनवरी तय की गई है। दिल्ली की सभी जिला अदालतों में एक ही दिन लोक अदालत आयोजित की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने चालान और अन्य छोटे मामलों का निपटारा कर सकें।
माना जा रहा है कि एमनेस्टी स्कीम और लोक अदालत के जरिए पहली बार चालान झेलने वालों को खास राहत मिल सकती है। नए साल से पहले सरकार की यह पहल लागू होती है या नहीं, इस पर अब सभी की नजरें उपराज्यपाल और कैबिनेट के फैसले पर टिकी हैं। अगर योजना को मंजूरी मिलती है, तो यह नए साल का दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित हो सकता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।