CJI सूर्य कांत ने स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन, बार सदस्यों और स्टाफ को मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (15 October 2026): भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सुप्रीम कोर्ट परिसर में बार सदस्यों और स्टाफ के लिए स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी समेत चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस पहल का उद्देश्य बार सदस्यों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जरूरत के समय चिकित्सा सहायता मिल सके।
उद्घाटन के दौरान CJI सूर्य कांत ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र की सबसे खास बात यह है कि इसे विशेषज्ञ अस्पतालों से भी जोड़ा गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को आगे के इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है जिस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है।” CJI ने बार सदस्यों और स्टाफ के लिए इस सुविधा की शुरुआत पर खुशी जाहिर की और इसके लिए दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।