New Delhi News (22 December 2025): दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। सुबह से शाम तक धूप पूरी तरह गायब है, जिससे सर्दी का असर और तेज हो गया है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम होकर 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मयूर विहार में यह सबसे कम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 80 से 100 प्रतिशत तक बना रहा, जिसके कारण कोहरे की तीव्रता और ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि 21 से 24 दिसंबर के बीच आंशिक बादल, सुबह कोहरा और ठंडे दिन जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
वहीं पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के चलते मंगलवार और बुधवार से राजधानी में बर्फीली हवाएं पहुंचने की संभावना है। 22 से 25 दिसंबर के बीच हवाओं की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जिससे कोहरा कुछ हद तक छंटेगा और धूप निकलने के आसार हैं। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण सर्दी और बढ़ेगी। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 365 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।