ग्रेटर नोएडा में छात्र पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा में एक छात्र पर पांच युवकों ने बुरी तरह हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़ित छात्र का नाम कनक नेगी है, जो सेक्टर-105 में रहता है। पुलिस ने जानकारी दी कि कनक एशियन लॉ कॉलेज में लॉ (LLB) का तीसरा वर्ष का छात्र है। कनक के साथ पांच युवकों ने मिलकर मारपीट की और किसी बात को लेकर उस पर बर्फ खुरचने वाले सूजे से हमला किया, जिससे उसकी कमर में गंभीर चोट आई।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, कॉलेज में शांति बनी हुई है और स्थिति नियंत्रित है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।