डॉ. राम वी. सुतार जी की स्मरण शक्ति बहुत मजबूत थी, वो इस उम्र में भी बहुत सक्रिय थे: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (18 दिसंबर, 2025): स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) के शिल्पकार, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित महान मूर्तिकार डॉ. राम वी. सुतार को मंगलवार को नोएडा में पूरे राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में कला, राजनीति और समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

केंद्रीय राज्य मंत्री और राज्यसभा सांसद रामदास अठावले स्वयं दिवंगत शिल्पकार को अंतिम विदाई देने पहुँचे। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. राम वी. सुतार जैसे महान कलाकार का जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे देश और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय (Social Justice) और भारतीय इतिहास (Indian History) को मूर्त रूप देने में डॉ. सुतार का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा भी अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे और उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि डॉ. राम वी. सुतार का जीवन कला साधना, सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि राम सुतार जी से उनका वर्षों पुराना पारिवारिक संबंध रहा और उनकी कला ने नोएडा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को वैश्विक मंच (Global Platform) पर गौरवान्वित किया।

नेताओं ने कहा कि इंदु मिल में स्थापित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की भव्य प्रतिमा, संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसी कालजयी कृतियाँ डॉ. राम वी. सुतार की अमर विरासत हैं। पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई यह अंतिम विदाई (Last Farewell) उनके राष्ट्र के प्रति योगदान और कला जगत में उनके अतुलनीय स्थान को दर्शाती है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राम सुतार के बारे में पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानती है। वे पहले महाराष्ट्र के हमारे धुले जिले के रहने वाले थे, लेकिन कई साल पहले दिल्ली आ गए थे। स्टैचू बनाने की कला में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। गुजरात में बना सरदार वल्लभभाई पटेल का स्टेच्यू दुनिया का सबसे बड़ा स्टेच्यू है, जिसे मूर्तिकार राम सुतार ने ही बनाया है। अभी मुंबई में दादर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जो भव्य मूर्ति बन रही है, वह भी उनकी देखरेख में ही बन रही थी। महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित उन्होंने अनेक महान विभूतियों की मूर्तियां बनाई थीं। आज उनके 100 वर्ष पूरे होने के बाद अचानक उनका निधन हो गया, यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है।

रामदास अठावले ने कहा कि राम सुतार जी की स्मरण शक्ति बहुत तेज थी और इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद वे बेहद सक्रिय व्यक्ति थे। मैं खुद 6 दिन पहले उनके नोएडा स्थित घर जाकर उनसे मिलकर आया था, उनका चेहरा आज भी मेरी आंखों के सामने है, लेकिन कल रात करीब 1:30 बजे उनका देहांत हो गया। उन्होंने हजारों स्टैचू बनाए और दिल्ली आकर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मान सहित अनेक पुरस्कार मिले थे। उनके जाने से केवल महाराष्ट्र का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नुकसान हुआ है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार की ओर से मैं राम सुतार जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके अधूरे कार्यों को उनके बेटे अनिल सुतार आगे बढ़ाएंगे और उनकी परंपरा को जारी रखेंगे। राम सुतार जी का नाम हमारे बीच हमेशा जीवित रहेगा।

परिवारजनों, शिष्यों और प्रशंसकों की मौजूदगी में दिवंगत आत्मा की शांति (Peace) के लिए प्रार्थना की गई और सभी ने उन्हें नम आँखों से अंतिम विदाई दी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।