शारदा यूनिवर्सिटी ने 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (17/12/2025): शारदा विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर एकत्रित हुए स्टॉफ और फैकल्टी मेंबर्स के लिए यह दिन गर्व का और प्रेरणा का दिन है। यह दिन हमें हमारे यात्रा की याद दिलाता है, जो न केवल शारदा विश्वविद्यालय के लिए बल्कि सम्पूर्ण शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

हम सभी को गर्व है कि हम ऐसे संस्थान से जुड़े हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शारदा विश्वविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सशक्त बनाना, उन्हें अपने सपनों की ओर अग्रसर करना और समाज में परिवर्तन लाने के लिए तैयार करना है। यह यात्रा उतनी ही रोमांचक है जितनी चुनौतीपूर्ण, और हम सभी का सामूहिक प्रयास इसे ऊंचाईयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाता है।

विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम ऐसे संस्थान से जुड़े हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शारदा विश्वविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सशक्त बनाना, उन्हें अपने सपनों की ओर अग्रसर करना और समाज में परिवर्तन लाने के लिए तैयार करना है। यह यात्रा उतनी ही रोमांचक है जितनी चुनौतीपूर्ण, और हम सभी का सामूहिक प्रयास इसे ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।

विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि दोपहर के समय क्रिकेट मैच शारदा एल्युमिनी एसोसिएशन और शारदा एम्पलाई के बीच हुआ। जिसमें शारदा एल्युमिनी एसोसिएशन की टीम ने शारदा एम्पलाई की टीम को 3 विकेट से हरा दिया।और शारदा यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों को भारत सरकार के आनंद मोहन जी, फ़िल्मी जगत के तेलगु फ़िल्म के एक्टर डॉ गौतम कृष्णा, और चकित्सा छेत्र मे डॉ राशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया l

शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर वाई. के. गुप्ता, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सीईओ प्रशांत गुप्ता, शारदा अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट रिषभ गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ विवेक कुमार गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा,प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, डीन डॉ आरसी सिंह,डीन भुवनेश कुमार, पीआर डायरेक्टर डॉ अजित कुमार समेत विभिन्न विभागों डीन और एचओडी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।