यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में वंडरलैंड फूड्स का ₹240 करोड़ का बड़ा निवेश, सैकड़ों महिलाओं को मिलेगा रोजगार

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (17/12/2025): प्रीमियम नट्स और ड्राई फ्रूट्स के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना चुकी वंडरलैंड फूड्स (Wonderland Foods) ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में लगभग ₹240 करोड़ के निवेश से एक आधुनिक ग्रीनफील्ड नट्स एवं ड्राई फ्रूट्स प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है।

स्वस्थ और पोषणयुक्त खाद्य उत्पादों को आम लोगों तक सहज और आकर्षक रूप में पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यरत वंडरलैंड फूड्स गुणवत्ता, विश्वसनीयता और नवाचार के लिए जानी जाती है। प्रस्तावित परियोजना न केवल उद्योग के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाएगी।

परियोजना के लिए आंशिक वित्तपोषण के तौर पर आशा वेंचर्स फंड–I और ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट पीएलसी (यूनाइटेड किंगडम सरकार का उपक्रम) द्वारा कंपनी में कुल ₹140 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह (CEO Rakesh Kumar Singh) ने 17 दिसंबर 2025 को सेक्टर 8D में स्थित 30,000 वर्ग मीटर औद्योगिक भूमि के लिए कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा। कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया और राजेश कुमार भी मौजूद रहे।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, भूमि का कब्जा मिलने के बाद 24 महीनों के भीतर उत्पादन शुरू होने की संभावना है। यह यूनिट अत्याधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाओं के साथ स्थापित की जाएगी।

कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग से जुड़ी 750 से अधिक महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिट के पूर्ण रूप से संचालन में आने के बाद इससे हर वर्ष ₹800 करोड़ से अधिक का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि वंडरलैंड फूड्स का यह निवेश यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को फूड प्रोसेसिंग हब (Food Processing Hub) के रूप में विकसित करने में मदद करेगा और उत्तर प्रदेश को औद्योगिक निवेश के मानचित्र पर और मजबूत करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।