ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तुषार श्रीवास्तव बने लेफ्टिनेंट, IMA से पास आउट होकर भारतीय सेना में हुए शामिल
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (17/12/2025): गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी तुषार श्रीवास्तव ने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून से प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। 13 दिसंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ ही तुषार ने देश सेवा के अपने बचपन के सपने को साकार किया।
तुषार श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव और उपमा श्रीवास्तव के पुत्र हैं। परिवार के अनुसार, तुषार बचपन से ही रक्षा सेवाओं में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते थे। उनकी यह दृढ़ इच्छा और अनुशासन ही उन्हें इस मुकाम तक ले आई। उल्लेखनीय है कि उन्हें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIIT) में चयन का अवसर भी मिला था, लेकिन उन्होंने सेना को अपनी पहली प्राथमिकता मानते हुए उसी मार्ग पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया।
तुषार ने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा डीपीएस गाजियाबाद से पूरी की और कक्षा 12 तक की पढ़ाई यहीं से की। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर भारतीय सैन्य अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

तुषार के पिता आलोक श्रीवास्तव समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के निवासी हैं। वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे एक प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। तुषार की माता उपमा श्रीवास्तव एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनकी छोटी बहन प्रणिका श्रीवास्तव वर्तमान में कक्षा 10 की छात्रा हैं।
तुषार की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने इसे न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बताया है। उनका यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया है, जो देश सेवा का सपना देखते हैं। परिवार और शुभचिंतकों ने लेफ्टिनेंट तुषार श्रीवास्तव के उज्ज्वल, सफल और सम्मानपूर्ण सैन्य जीवन की कामना करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प को सलाम किया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।