मॉडर्न स्कूल, ग्रेटर नोएडा के वार्षिक समारोह में ADM बच्चू सिंह का प्रेरक संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (15/12/2025): ग्रेटर नोएडा स्थित मॉडर्न स्कूल के वार्षिक समारोह का आयोजन रविवार को भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, विशिष्ट अतिथि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह कलाल की मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. (आईएएस) और एडीएम गौतमबुद्ध नगर बच्चू सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में एडीएम बच्चू सिंह ने मॉडर्न स्कूल की शिक्षा-दृष्टि, मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मॉडर्न स्कूल केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास गढ़ने का केंद्र है।
एडीएम बच्चू सिंह ने स्कूल की थीम “लंबी यात्रा हो सकती है, लेकिन लक्ष्य से नहीं हटेंगे” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पंक्ति स्कूल की सोच और संघर्ष को बखूबी दर्शाती है। उन्होंने कहा, दिल्ली से शुरू होकर फरीदाबाद और फिर नोएडा तक मॉडर्न स्कूल की यात्रा आसान नहीं रही, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता, नैतिक मूल्यों और बच्चों के व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता देकर स्कूल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यह सफलता पूरे स्कूल परिवार के समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों की हर प्रस्तुति के पीछे शिक्षकों की अथक मेहनत और लगन छिपी होती है।
एडीएम बच्चू सिंह ने कहा, शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को गढ़ने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। एक अच्छा शिक्षक बच्चे के जीवन की दिशा बदल सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीलक्ष्मी वी.एस. के संबोधन की भी एडीएम बच्चू सिंह ने सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका संदेश विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास पर केंद्रित था। उन्होंने कहा, अगर मन में अटूट विश्वास हो और संकल्प में कोई विकल्प न हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। ‘प्रैक्टिस मेक्स परफेक्ट’ केवल एक कहावत नहीं, बल्कि जीवन का मंत्र है।
अपने भाषण में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए बच्चों को असफलता से न डरने की सीख दी। एडीएम बच्चू सिंह ने कहा, असफलता कभी अंत नहीं होती, वह हमें सीखने और बेहतर बनने का अवसर देती है। जब तक जीवन में कोई सपना और आदर्श नहीं होगा, तब तक न संघर्ष का अर्थ समझ आएगा और न उपलब्धि का मूल्य।
उन्होंने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियां हमें कमजोर करने नहीं, बल्कि हमारी छिपी हुई क्षमताओं को सामने लाने आती हैं। अंत में एडीएम बच्चू सिंह ने मॉडर्न स्कूल ग्रेटर नोएडा की स्थापना से जुड़ी संघर्षपूर्ण यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से ही किसी भी शैक्षणिक संस्थान को मजबूत पहचान मिलती है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। बच्चों की प्रस्तुतियों और अतिथियों के प्रेरणादायक संदेशों ने समारोह को यादगार बना दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।