यूपी में 5 IAS अधिकारियों का तबादला, राजेश कुमार बने यमुना प्राधिकरण के ACEO

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (14/12/2025): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) ने नए साल से पहले एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को राज्य सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले (Transfer) किए हैं। जिसमें आईएएस अधिकारी राजेश कुमार‌ को यमुना प्राधिकरण का एसीईओ नियुक्त किया गया है।

जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

1. राजेश कुमार स्थानांतरणाधीन मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) नियुक्त किया गया है।

2. देवी प्रसाद पाल उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट बनाया गया है।

3. प्रेरणा शर्मा, विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण एवं निदेशक, रेशम, उत्तर प्रदेश को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी दी गई है।

4. टी के शिबु, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

5.‌ देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, विशेष सचिव, रेशम विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को‌वर्तमान पद के साथ निदेशक, रेशम, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

इस प्रशासनिक बदलाव को विकास कार्यों में तेजी और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।