GRAP-lV लागू होने पर AAP का हमला, सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार को घेरा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14 December 2025): दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के बेहद खराब स्तर पर पहुंचने के बाद GRAP-lV लागू कर दिया गया है। बढ़ते AQI को नियंत्रित करने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार की नीतियों और तैयारी पर सवाल खड़े किए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मौजूदा सरकार लगभग एक साल से सत्ता में है, इसके बावजूद प्रदूषण को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि देश में कहीं भी पराली जलाने की घटनाएं नहीं हुई हैं, फिर भी दिल्ली की स्थिति इतनी खराब है कि बंद कमरों में भी धुंध नजर आ रही है। उनके मुताबिक यह सरकार की विफलता को साफ तौर पर दिखाता है।

AAP नेता ने मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता कि AQI कैसे मापा जाता है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री यह कहती हैं कि किसी भी उपकरण से AQI मापा जा सकता है, तो इससे उनकी समझ पर सवाल उठते हैं। सौरभ भारद्वाज ने टिप्पणी की कि ऐसे में अगले चार वर्षों में दिल्ली की जनता उनसे क्या उम्मीद कर सकती है और बेहतर होगा कि विशेषज्ञों को आगे लाया जाए।

वहीं, GRAP-4 को लेकर पर्यावरणविद् भावरीन कंधारी ने भी सरकार की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि GRAP एक प्रतिक्रियात्मक उपाय है, जिसे हालात बेहद खराब होने के बाद ही लागू किया जाता है। यह समस्या रातोंरात पैदा नहीं हुई है, बल्कि वर्षों की नीतिगत चूकों का नतीजा है, और कुछ दिनों बाद AQI सुधरने पर GRAP हट जाना स्थायी समाधान नहीं है।

गौरतलब है कि बढ़ते और खतरनाक वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी कड़े कदम लागू कर दिए हैं। इसके तहत निर्माण कार्य, वाहनों और औद्योगिक गतिविधियों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं, ताकि राजधानी की बिगड़ती हवा पर काबू पाया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।