अग्र भागवत कथा में महाराजा अग्रसेन के राज्याभिषेक, समाजवादी शासन और विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (15/12/2025): श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित अग्र भागवत कथा के द्वितीय दिवस में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान भागवताचार्य पं. बालकृष्ण शास्त्री जी ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
भागवताचार्य ने अपने प्रवचन में महाराजा अग्रसेन द्वारा माता लक्ष्मी की आराधना, उनके राज्याभिषेक तथा पिता के निधन के पश्चात प्राप्त शासन व्यवस्था के संचालन की कथा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य को अहिंसा, समाजवाद और व्यापारिक नैतिकता के सिद्धांतों पर आधारित किया। शास्त्री जी ने यह भी उल्लेख किया कि अग्रसेन जी का उद्देश्य ऐसा समाज बनाना था, जहां हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके और किसी को अभाव का सामना न करना पड़े।
कथा के दौरान महाराजा अग्रसेन द्वारा स्थापित उस ऐतिहासिक व्यवस्था का भी वर्णन किया गया, जिसके अंतर्गत राज्य में आने वाले प्रत्येक नए व्यक्ति को सभी नागरिक मिलकर एक-एक ईंट और एक-एक रुपया दान करते थे। इस व्यवस्था से नव आगंतुक को रहने के लिए आवास और आजीविका शुरू करने के लिए पूंजी उपलब्ध हो जाती थी। इसे सामाजिक समरसता और सहयोग का अनुपम उदाहरण बताया गया।

इसके अतिरिक्त भागवताचार्य ने महाराजा अग्रसेन और नाग माता माधवी जी के विवाह प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि द्वितीय दिवस की कथा में यजमान के रूप में नरेश गुप्ता, मुकुल गोयल, रोहित अग्रवाल, महेश सिंघल, गौरव गोयल, संजय गर्ग, अशोक अग्रवाल और प्रवीण गर्ग ने विधि-विधान से अग्र भागवत का पूजन किया। कथा में बड़ी संख्या में अग्र समाज के लोग उपस्थित रहे और धार्मिक लाभ अर्जित किया। अग्र भागवत कथा के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना हुआ है, वहीं आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कथा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।