NOIDA News (12/12/2025): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर गुरुवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के प्रतिनिधि होने का झूठा दावा कर लोगों को ठगने वाले नोएडा निवासी दशरथ पाल को उप मुख्यमंत्री की सतर्कता टीम ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर कई जनपदों में लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप सामने आए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, दशरथ पाल पुत्र कुंवर पाल, निवासी घोड़ी बछेड़ा गांव (थाना दादरी, गौतमबुद्ध नगर) अपने साथियों के साथ उप मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुँचा था। उसने खुद को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का अधिकृत प्रतिनिधि बताया और शिष्टाचार भेंट की अनुमति मांगी।
उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा एवं सतर्कता टीम को व्यक्ति पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह न तो किसी संगठन का प्रतिनिधि है और न ही उसके दावे सत्य हैं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। फरार होने से पहले उसे मौके पर ही रोका गया और लखनऊ पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और लखनऊ सहित कई जिलों में लोगों से अपने संबंधों का झांसा देकर ठगी कर चुका है। उसके पास से मिले मोबाइल नंबर 935182282 और 9910460655 भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं।
उप मुख्यमंत्री को भेंट से पहले सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्वयं को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर लोगों को भ्रमित कर रहा है और धोखाधड़ी की कोशिश में लगा है। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे, जिसका परिणाम यह गिरफ्तारी रही।
घटना की जानकारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी भेज दी गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, जनता को ठगने, सरकार की छवि खराब करने और संगठन का नाम लेकर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी स्तर पर नहीं छोड़ा जाएगा। राज्य में सुशासन और पारदर्शिता सर्वोपरि है। गौतम पल्ली थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग इस नेटवर्क में शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले के विस्तार से जुड़े कई पहलुओं की जांच जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।