अखिलेश यादव का ग्रेटर नोएडा दौरा: खिलाड़ियों का सम्मान, बीजेपी सरकार पर तीखे हमले

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (10/12/2025): समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बुधवार को ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी युवाजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी (Akshay Chaudhary) के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्व. श्री जगत सिंह भाटी प्रमुख मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

बीजेपी पर हमलावर हुए अखिलेश यादव

अखिलेश यादव का यह दौरा ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्वकर्मा कार्यक्रम के दौरान रहा, जहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से खेल व खिलाड़ियों को प्राथमिकता देती आई है, और भविष्य में सरकार बनने पर नोएडा में वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

नोएडा – ग्रेटर नोएडा में सड़कों की स्थिति पर चिंता

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों की स्थिति और बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सड़कों के किनारे धूल और गंदगी देखकर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पेड़ों पर इतनी धूल जमा है, तो इंसानों के फेफड़ों का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि सरकार केवल कागज़ों में पर्यावरण संरक्षण की बातें करती है, जमीन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ।

SIR अभियान पर क्या बोले सपा प्रमुख

SIR अभियान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान अब वोटकटवा राजनीति का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान की मॉनिटरिंग जिस ऐप से हो रही है, वह उसी कंपनी का है जिसने चुनावों में बीजेपी को भारी फंडिंग दी थी। अखिलेश ने लोगों से अपील की कि वे अपने वोट ज़रूर बनवाएं और लोकतांत्रिक अधिकारों का सही इस्तेमाल करें।

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर अखिलेश यादव

वंदे मातरम् विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह गीत हमारे क्रांतिकारियों की प्रेरणा रहा है, गांधी जी, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभी ने इसे अपनाया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर भी राजनीति तलाश रही है, जबकि यह पार्टी राष्ट्रवाद को बांटने का काम कर रही है।

किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा

गौतमबुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान अधिग्रहण तो हुआ, पर किसानों का हक कभी नहीं छीना गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में किसान अपने हक के लिए आज भी दर-दर भटक रहे हैं। कई किसान संगठनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है, जिन्हें हल करना सपा की प्राथमिकता होगी।

कफ सिरप मामले पर क्या बोले बोले अखिलेश यादव

बहुचर्चित कफ सिरप मामले पर भी अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा और कहा कि पार्टी नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बावजूद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

2027 में सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ: अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बुलडोजर नहीं बल्कि विकास चाहती है, और सपा फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम के अंत में अखिलेश यादव का खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें पगड़ी पहनाकर, कृष्ण प्रतिमा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।