निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से गिरने पर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (11 जनवरी 2025): तिलपता गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूर की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय टिंकू पांडे के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है। टिंकू पांडे निर्माण कार्य के दौरान मकान की सीढ़ियों पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक फिसलकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के गमगीन होने के चलते अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और यदि लापरवाही या अन्य कोई दोष पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों की कमी होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह इस पहलू की भी विस्तार से जांच करेगी कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। घटना ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग उठ रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।