दीपक पुरुषोत्तम पाटिल पुनः बने गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (09/12/2025): अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (All India Gurjar Mahasabha) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 9 दिसंबर को दिल्ली स्थित नव महाराष्ट्र भवन में आयोजित हुई, जिसमें संगठन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से दीपक पुरुषोत्तम पाटिल को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। इस निर्णय के उपरांत वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर आर्य के आमंत्रण पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पाटिल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला, राष्ट्र महामंत्री सुनील सखाराम पाटिल, राष्ट्र प्रवक्ता डॉ. मनोज कटारिया, राष्ट्रीय सचिव देवी राम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमाकांत और मातृशक्ति कंचन पुरुषोत्तम पाटिल का तिलपता गांव स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया, वहीं कंचन पाटिल का स्वागत धर्मपाली आर्य, परमेश्वरी देवी और सरिता अवाना द्वारा किया गया।

प्रदेश प्रवक्ता बी. एस. रावत ने प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि समाज ने जिस भरोसे के साथ उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे समाज के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीति, प्रशासन और शासन में उचित भागीदारी सुनिश्चित करना उनका संकल्प है।

इसके बाद वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज एवं भारतीय आदर्श वैदिक कन्या इंटर कॉलेज तिलपता के प्रबंधक बलबीर सिंह आर्य के आग्रह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम के साथ दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूल में अध्यापकगणों और विद्यार्थियों ने भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या अमरेश चपराना ने दीपक पाटिल और कंचन पाटिल को पुष्पगुच्छ और सॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया, वहीं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निरीक्षण के पश्चात पाटिल ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यालय के परिणामों की सराहना की और कहा कि महासभा का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने भी संगठन के उद्देश्यों और समाज में शिक्षा-चेतना बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में अमरजीत चौधरी, कैप्टन पंचशील, सुनील अवाना, राईस राम भाटी, डीएसपी जयपाल सिंह, अनिल कुमार मुखिया, लीलू हवलदार, विजेंद्र सिंह, अजय नेताजी कैलाशपुर, सोनू खोदना, जितेंद्र आर्य, आर्यन, रविंदर भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, पीटीआई बालचंद नागर, अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

तिलपता के अलावा पाटिल का गौतमबुद्ध नगर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया, जिनमें तुगलपुर स्थित बिलासपुर नगर पंचायत के चेयरमैन संजय भैया का आवास, सुनपुरा गांव और नोएडा के हाजीपुर क्षेत्र शामिल रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।