Yamuna Authority ने खोले निवेश के नए द्वार: तीन योजनाओं में 65 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (09/12/2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सोमवार को अपनी विभिन्न औद्योगिक योजनाओं के अंतर्गत भूखंड आवंटन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली। तीन प्रमुख योजनाओं – मेडिकल डिवाइस पार्क, मिक्स्ड लैंड यूज योजना और जनरल/MSME–टॉय–अपैरल–हैंडीक्राफ्ट पार्क – में कुल 65 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया है। इन परियोजनाओं में लगभग ₹2200 करोड़ का निवेश होने का अनुमान है, जिससे कुल 22,000 रोजगार सृजित होने की संभावना जताई जा रही है।

मेडिकल डिवाइस पार्क योजना–05 (सेक्टर 28) में 12 भूखंड आवंटित

YEIDA की मेडिकल डिवाइस पार्क योजना (16 जून से 6 अगस्त 2025 तक आमंत्रित) में 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से ड्रॉ प्रक्रिया द्वारा 12 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए। इनमें— 2 कैंसर केयर, 3 रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग, 1 इम्प्लांट्स, 3 एनेस्थीसिया एवं कार्डियो-रेस्पिरेटरी, 3 इनविट्रो डायग्नोस्टिक्स श्रेणी की इकाइयों को भूखंड मिले।

इस योजना में M/s Advanced LifeSciences Pvt. Ltd., M/s Unified INC और M/s Infinity Mediquip India Pvt. Ltd. जैसी प्रमुख कंपनियों को भूमि आवंटित की गई है। इन इकाइयों से कुल ₹100 करोड़ निवेश और 1000 से अधिक रोजगार की उम्मीद है।

मिक्स्ड लैंड यूज योजना (सेक्टर-24) में 11 कंपनियों को भूखंड

8 मई से 31 जुलाई 2025 तक चली इस योजना में 30 आवेदन प्राप्त हुए। स्कूटनी के बाद 11 कंपनियां पात्र पाई गईं। आवंटन इस प्रकार हुए— 2 इलेक्ट्रॉनिक गुड्स एवं ESDM, 2 रेडीमेड गारमेंट्स, 2 IT/ITES, 1 रिन्यूएबल एनर्जी, मुख्य आवंटियों में M/s Boltt Games Pvt. Ltd., M/s Ambrane India Pvt. Ltd., M/s Innovatiview India Ltd. और M/s Alstone Manufacturing Pvt. Ltd. शामिल हैं। इन आवंटनों से ₹1000 करोड़ निवेश और 4500 रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा।

जनरल/MSME, टॉय पार्क, अपैरल पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क (सेक्टर 29, 32, 33)

* 8000 वर्गमीटर तक के भूखंड — 37 आवंटन

527 आवेदनों में से ई-ऑक्शन द्वारा 37 भूखंड आवंटित हुए। इनमें 22 जनरल/MSME इंडस्ट्री, 2 टॉय पार्क, 8 अपैरल पार्क, 5 हैंडीक्राफ्ट पार्क शामिल हैं। प्रमुख कंपनियां: M/s Metatronika India, M/s Ranban Exim Pvt. Ltd., M/s Syspa Aero System, M/s Everyday Steel Storage Pvt. Ltd. इन आवंटनों से ₹700 करोड़ निवेश और 3000 रोजगार का अनुमान है।

* 8000 वर्गमीटर से बड़े भूखंड — 5 आवंटन

75 आवेदनों की जांच के बाद 5 कंपनियों को भूखंड दिए गए। इनमें M/s Elite Home Décor, M/s Indian Silks और M/s Meenu Creation LLP प्रमुख हैं। इस श्रेणी में ₹400 करोड़ निवेश और 13,500 रोजगार सृजन का लक्ष्य है। YEIDA के अनुसार इन योजनाओं से यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को उत्तर भारत का प्रमुख औद्योगिक हब बनाने में महत्वपूर्ण बढ़त मिलेगी। आने वाले समय में निवेश और रोजगार के और भी अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।