SIR अभियान पर जेवर विधायक ने नागरिकों और BLOs के साथ की संवाद बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (09/12/2025): मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान जेवर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना, त्रुटियों को सुधारना और फर्जी प्रविष्टियों को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना है। इसी क्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को दनकौर और बिलासपुर में व्यापक संवाद बैठकों का आयोजन किया।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने शहरी क्षेत्र में नियुक्त सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि BLO की निष्ठा और जिम्मेदारी ही मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा, BLO बहनों की प्रतिबद्धता हमारे चुनावी तंत्र की वास्तविक शक्ति है। मैं उनके सेवा भाव को हृदय से नमन करता हूं।

इसी अभियान के तहत विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर P3 में भी संभ्रांत नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। यहां उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, छूटे हुए नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन तथा सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि, मतदाता बनना न केवल लोकतंत्र की मजबूती है, बल्कि हर नागरिक का सबसे बड़ा दायित्व है। अपने परिवार के प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ें एक सशक्त मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।

दनकौर और बिलासपुर में आयोजित बैठकों के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों और स्थानीय प्रतिनिधित्व की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नागरिक समय पर अपने विवरण अपडेट नहीं करते, तो बाहरी व्यक्तियों को भी मतदाता सूची में जगह मिल सकती है, जिससे स्थानीय अधिकारों और हिस्सेदारी पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए हर परिवार को अपने सदस्यों के नाम, पता और उम्र की जानकारी की दोबारा जांच अवश्य करनी चाहिए।

BLO की भूमिका और मतदाता सूची सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई ओर बैठकों में लोगों को बताया गया कि, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया, मौजूदा त्रुटियों को ठीक कराने के तरीके, मृतक या स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटाने की विधि, और घर-घर सत्यापन में BLO की भूमिका क्या होती है।धीरेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि लोग अपने-अपने BLO से नियमित संपर्क में रहें और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे SIR अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

अंत में विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि अभियान तभी सफल होगा जब BLO की मेहनत और नागरिकों का सहयोग एक साथ जुड़े। उन्होंने सभी से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उनके अनुसार, यह केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिक अधिकारों और स्थानीय पारदर्शिता की सुरक्षा का आधार है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।