नोएडा अयप्पा मंदिर में भव्य मंडलपूजा समारोह सम्पन्न, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (08/12/2025): नोएडा के अयप्पा मंदिर में 7 दिसंबर को पारंपरिक रीति-विधियों के साथ भव्य मंडलपूजा समारोह आयोजित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जो पूरे दिन जारी रहा। भक्तों ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान अयप्पा के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों और स्तुति वंदना से हुई। वी.एस.एस. भजन मंडली, नोएडा ने अपने मधुर और भक्तिमय संगीत से पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। उनकी प्रस्तुति ने वहां उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक अनुभव से ओत-प्रोत कर दिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण भरतनाट्यम नृत्य रहा, जिसे स्मिता एस. पिल्लई ने अपने रोहिणी, दिल्ली स्थित शिष्यों के साथ प्रस्तुत किया। उनकी लयबद्ध प्रस्तुति और भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शन ने मंदिर परिसर में कला और संस्कृति की गरिमा को और अधिक ऊंचाई प्रदान की।

पूजा के उपरांत अन्नदान और प्रसादम वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया और इस आयोजन की सराहना की। इस पावन अवसर पर अयप्पा सेवा समिति के अध्यक्ष टी.पी. नंदन, सचिव वेणुगोपाल, कोषाध्यक्ष मोहन नायर सहित समिति के अन्य सदस्यों और बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मंडलपूजा का यह वार्षिक आयोजन भक्ति, संस्कृति और सेवा के अनूठे संगम के रूप में यादगार साबित हुआ और श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बनकर उभरा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।