वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन ने जे.एस. आदर्श विद्यालय, बिरौंडी में ‘विजय सिंह पथिक प्रतिभा विकास केंद्र’ का शुभारंभ किया

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/12/2025): वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा जे.एस. आदर्श विद्यालय, बिरौंडी में ‘विजय सिंह पथिक प्रतिभा विकास केंद्र’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह केंद्र नगरीय क्षेत्र के वंचित परिवारों के बच्चों को संस्कारित, शिक्षित और समग्र विकास की दिशा में तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। संगठन ने ग्रेटर नोएडा में ऐसे कुल 10 केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है, जिससे अधिक संख्या में बच्चों को लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के केंद्रीय मंत्री राजेश दत्ता, जिला महामंत्री शिव नरेश पांडे, पूर्वी संभाग संयोजक भरत , जिला महिला संयोजिका संगीता वर्मा, जिला मंत्री डॉ. नीरज कौशिक, किसलय, राजेश बिहारी, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. दिव्या अग्रवाल और नीरज जिंदल सहित कई पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अपने प्रेरक संबोधन में केंद्रीय मंत्री राजेश दत्ता ने बताया कि देश के 18 राज्यों में फाउंडेशन के 1500 प्रतिभा विकास केंद्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष 1000 नए केंद्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में आने वाले विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, व्यवहार और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

संभाग संयोजक भरत ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों को संस्कारों की महत्ता बताते हुए प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से ज्ञानचंद बोहरे, संतराम मावी, सतीश मावी, सतपाल मावी, प्रधानाचार्य रकम सिंह और जितेंद्र मावी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सतीश मावी ने कहा कि संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक शिक्षा का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उनका कहना था कि विद्यार्थियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव अभी से दिखाई देने लगे हैं।

प्रधानाचार्य रकम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि निर्माण और विनाश दोनों ही शिक्षक के सान्निध्य में पनपते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षिका सविता बच्चों में उत्तम गुणों का विकास कर उन्हें प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के उच्चारण और जलपान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।