गाजियाबाद में सीएम योगी का दौरा: सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 1600 जवानों की तैनाती

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (08/12/2025): गाजियाबाद आज (सोमवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मौजूदगी को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री 8 दिसंबर को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल के पास सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे, जहां भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वे हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, SIR परियोजना से जुड़े मसलों पर भी मुख्यमंत्री अलग से समीक्षा बैठक कर सकते हैं।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (Law & Order) आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा प्लान का बारीकी से अध्ययन किया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और जिला अधिकारी रविंद्र मांदड़ भी निरीक्षण में मौजूद रहे। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, वैकल्पिक यातायात मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और वाहन प्रवाह को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए कुल 1600 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए नगर निगम ने भी इलाके की सफाई और समुचित व्यवस्थाओं को गति दी है। कार्यक्रम स्थल के आसपास सूखे व पुराने पेड़ों को काटा गया है ताकि सुरक्षा में कोई जोखिम न रहे और ट्रैफिक बाधित न हो। सड़कों पर धूल न उड़े, इसके लिए पानी का छिड़काव भी लगातार किया जा रहा है।

गाजियाबाद से मुख्यमंत्री का यह 12 दिनों के भीतर तीसरा दौरा है। इससे पहले 27 नवंबर को वे मुरादनगर स्थित तरुणसागर तीर्थ के गुफा मंदिर के उद्घाटन में पहुंचे थे। उसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत की थी। लगातार हो रहे दौरे राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आज गाजियाबाद में मौजूद रहेंगे। वे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनके कार्यक्रम के लिए भी अलग से पुलिस बल तैनात किया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।