New Delhi News (08 December 2025): शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में सोमवार सुबह 4:10 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार दो युवक सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। टक्कर की तीव्रता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार पास के डिवाइडर से जा टकराई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने 22 वर्षीय सहबाज को मृत घोषित कर दिया। सहबाज को सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसका शरीर कई जगह से लगभग टूट चुका था। उसके पीछे बैठे भाई समीर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जीटीबी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, परिवारवालों के मुताबिक, दोनों भाई किसी काम से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे के तुरंत बाद स्विफ्ट कार में बैठे एक अन्य युवक के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया गया है। आरोपी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम कार का निरीक्षण कर रही है ताकि यह पुष्टि हो सके कि चालक नशे में था या नहीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।