नोएडा में SIR पर बीजेपी की समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिए स्पष्ट निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (08/12/2025): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को सेक्टर-116 स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे हर बूथ और हर मोहल्ले तक पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी प्रशासन के साथ मिलकर एक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार कराने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है।

पाठक ने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों को आवश्यक फॉर्म भरवाने, संबद्ध दस्तावेज जुटाने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं में मदद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से सत्यापन कार्य पूरा करना होगा, ताकि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रह जाए।

बैठक में गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी के जिलाध्यक्ष, मंडल स्तर के पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनता के बीच मजबूत समन्वय बनाए रखें और क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए सही और अद्यतन मतदाता सूची सबसे महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए हर कार्यकर्ता को इसे मिशन मोड में पूरा करना होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।