NOIDA News (07/12/2025): नोएडा के सेक्टर-93 स्थित ग्राम गेझा के एक बारात घर में आयोजित सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है, जब कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने पिस्टल लोड करते समय अचानक फायर कर दिया। गोली सामने बैठे मेहमानों के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन किसी के घायल न होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
गोली चलने के बाद समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संबंधित व्यक्ति को खुलेआम हथियार चलाते हुए देखा जा सकता है।
थाना फेस-2 पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने बताया कि बारात घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की स्पष्ट पहचान हो सके। आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शादी-ब्याह और अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग के मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसके बावजूद ऐसी घटनाएँ रुक नहीं रही हैं। कुछ दिन पहले ही जारचा थाना क्षेत्र के एक गांव में हर्ष फायरिंग की चपेट में आकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि कड़े कानून और कार्रवाई के बावजूद लोग ऐसे जोखिम भरे व्यवहार से बाज क्यों नहीं आते।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।