Noida News (06 December 2025): फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के आगामी चुनावों की प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण चरण में पहुँची, जब योगेंद्र शर्मा एवं के. के. जैन पैनल के 21 उम्मीदवारों ने फोनरवा कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा किए।
नामांकन दाखिल करते समय पैनल के वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी एवं अन्य समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी उम्मीदवारों ने फोनरवा के संगठनात्मक विकास, पारदर्शिता और नोएडा के सेक्टरों के समग्र हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
नामांकन प्रक्रिया के पूरा होने पर उम्मीदवारों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी टीम अनुभव, समर्पण और मजबूत संगठनात्मक क्षमता के आधार पर आगामी चुनाव में सफलता प्राप्त करेगी।
फोनरवा चुनावों को लेकर शहर के विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

फोनरवा टीम 2026-2028
अध्यक्ष
योगेंद्र शर्मा
महासचिव
के के जैन
कोषाध्यक्ष
पवन यादव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
1. विजय भाटी
2. अशोक मिश्रा
3. देवेन्द्र चौहान
4. उमाशंकर शर्मा
उपाध्यक्ष
1. लाटसाहब लोहिया
2. संजय चौहान
3. प्रदीप वोहरा
4. श्याम सिंह यादव
सचिव
1. डॉ जी. एस सचदेवा
2. देवेन्द्र यादव
3. विनोद शर्मा
4. ओमवीर बंसल
सचिव लीगल
1. अशोक शर्मा
सह सचिव
1. कोशिंदर यादव
2. राजेश सिंह
3. अनुज गुप्ता
4. श्रीमती अनीता
सह कोषाध्यक्ष
भूषण शर्मा
धन्यवाद
के के जैन।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।