NOIDA News (05/12/2025): नोएडा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-24 क्षेत्र से एक कुख्यात गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ शाहरुख लंबे समय से दिल्ली–NCR में मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। पुलिस ने उसके पास से 10 किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद किया है।
डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि इमरान उड़ीसा सहित कई राज्यों से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सप्लाई करता था। इसके मुख्य ग्राहक पीजी में रहने वाले युवा, कॉलेज स्टूडेंट्स, हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी और शहर की घनी बस्तियों में रहने वाले लोग थे। तस्कर नशे की छोटी-छोटी खेप बांटकर मोटा मुनाफा बनाता था।
पुलिस को इमरान की गतिविधियों को लेकर स्थानीय मुखबिरों से जानकारी मिली थी। इसके बाद बीट पुलिसिंग और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से जाल बिछाया गया। आरोपी को गंदे नाले की पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उसके पास भारी मात्रा में गांजा मिला, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
जांच में पता चला कि इमरान का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ दिल्ली में 21 और अन्य जगहों पर कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, जेल से छूटते ही वह दोबारा नशे की सप्लाई शुरू कर देता है ताकि तेजी से पैसा कमा सके।
डीसीपी ने कहा कि इमरान को गांजा कौन सप्लाई करता था, इसकी पूरी कड़ी तलाशने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने और सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए काम कर रही है। कई अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है, क्योंकि इमरान जैसे सक्रिय तस्कर दिल्ली–NCR में लगातार नई पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेल रहे थे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।