त्रिकर्तिका महोत्सव: नोएडा अयप्पा मंदिर में भक्ति, संगीत और नृत्य का दिव्य संगम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (05/12/2025): नोएडा अयप्पा मंदिर (Noida Ayyappa Temple) में इस वर्ष त्रिकर्तिका पर्व अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया। दीपों की आलोकमय पंक्तियों, मंत्रोच्चारण और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस उत्सव ने भक्तों के हृदयों में दिव्य ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में हिंदुस्तानी वोकल कॉन्सर्ट तथा ओडिसी नृत्य प्रस्तुति शामिल रही। ओडिसी नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन वैशाली कला केंद्र, नोएडा की प्रतिभाशाली छात्राओं द्वारा किया गया, जो गुरु श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव की मार्गदर्शना में प्रशिक्षित हैं। उनकी प्रस्तुति ने पारंपरिक ओडिसी शैली की गरिमा, भाव और सौंदर्य को मंच पर सजीव कर दिया। संगीत की अनुगूँज के साथ, मंदिर परिसर में पदारविन्दम समूह की महिला भक्तों द्वारा सतत नामा जपम् भी किया गया, जिसने वातावरण को और अधिक पवित्र एवं आध्यात्मिक बना दिया।

कार्यक्रम में अयप्पा समिति के अध्यक्ष टी.पी. नंदन अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। समिति के प्रमुख सदस्यों में राजेश डेविड, शाजी के.पी., राजेश्वरी थेय्यागराजन सहित कई भक्तजन सक्रिय रूप से शामिल रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कृतिका विलक्कु का महत्व

त्रिकर्तिका या कृतिका विलक्कु दक्षिण भारत विशेषकर केरल का अत्यंत पवित्र दीपोत्सव है। यह दिन भगवान अयप्पा और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। दीप प्रज्ज्वलन को ज्ञान और आध्यात्मिक प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन का दीप, भक्तों के जीवन से अज्ञानता, नकारात्मकता और बाधाओं को दूर कर दिव्य आशा का संचार करता है।

माना जाता है कि कर्तिका नक्षत्र में जलाए गए दीप घर-परिवार में शांति, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लाते हैं। दीपों की मंद ज्योति, भक्तिमय संगीत, नृत्य की लय और सामूहिक प्रार्थना—इन सभी ने मिलकर त्रिकर्तिका पर्व को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बना दिया। नोएडा अयप्पा मंदिर का यह आयोजन समुदाय को एक सूत्र में बाँधते हुए भक्ति, संस्कृति और परंपरा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।