NOIDA News (05/12/2025): बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने 6 दिसंबर को नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणास्थल पर प्रस्तावित अपनी जनसभा रद्द कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह किसी भी बड़े सामाजिक-आध्यात्मिक महापुरुषों के स्मारक स्थल पर उनकी जयंती या पुण्यतिथि के अवसर पर सार्वजनिक रूप से नहीं जाएंगी। मायावती का कहना है कि उनकी आधिकारिक यात्राओं के दौरान लगाए जाने वाले भारी सुरक्षा कवच से आम लोगों को असुविधा झेलनी पड़ती है, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस फैसले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि BSP सरकार के समय महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, श्री नारायण गुरु, डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम सहित कई समाज सुधारकों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्थापित किया गया था। जबकि, उनके अनुसार ‘जातिवादी पार्टियों’ की सरकारों ने इन महापुरुषों को उपेक्षित किया।
मायावती का कहना है कि जब वह किसी स्मारक स्थल पर पहुंचती हैं तो आम नागरिकों को सुरक्षा कारणों से काफी दूर रोक दिया जाता है। उनकी मौजूदगी तक लोगों का स्मारक पर पहुंचना कठिन हो जाता है, जो कि उनके अनुसार, उद्देश्य के विपरीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब से वह अपने आवास या पार्टी कार्यालय में ही महापुरुषों को श्रद्धांजलि देंगी।
बीएसपी प्रमुख के अनुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर को प्रदेश के ज्यादातर जिलों के कार्यकर्ता व समर्थक लखनऊ में स्थित डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर जुटेंगे। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली और उत्तराखंड के समर्थक नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कार्यकर्ता सामाजिक समानता, आत्मसम्मान और आंबेडकरवादी मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराएंगे, ताकि बसपा को सत्ता तक पहुंचाने और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में संगठन और मजबूत हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।