जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ‘कामधेनु सेवाधाम गौशाला’ का किया भूमि पूजन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (04/12/2025): जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनौरी में विधायक धीरेंद्र सिंह ने 05 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ‘कामधेनु सेवाधाम गौशाला’ (Kamadhenu Sevadham Gaushala) का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं, किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि यह गौशाला क्षेत्र के कृषकों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 05 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाली यह गौशाला गौवंशों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

जेवर विधायक कहा कि किसानों और गौवंशों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। इस गौशाला के निर्माण से न सिर्फ निराश्रित एवं आवारा गौवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि किसानों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि इससे फसलों को होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्र में संतुलन और संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।