GREATER NOIDA News (04/12/2025): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के चचूला गांव में प्रॉपर्टी विवाद ने गुरुवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद दो दिन में दूसरी बार हमले में बदल गया, जिसमें युवक सोनू बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर चोटों के चलते उसे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) से दिल्ली के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोनू अपनी मां के मायके चचूला गांव में ही रहता है। बुधवार रात प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर उसके मां का मामा के बेटों के साथ कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। उस समय पीड़ित पक्ष ने दनकौर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस शिकायत से नाराज़ आरोपियों ने गुरुवार सुबह फिर से मां-बेटे पर हमला कर दिया। सोनू को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी मां को भी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुँची और सोनू को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।