नोएडा में चलती बीएमडब्ल्यू कार में लगी भीषण आग, फिर क्या हुआ?

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (04/12/2025): नोएडा के सेक्टर-91 में गुरुवार दोपहर एक चलती बीएमडब्ल्यू कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार के चालक नरेश कौशल ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी रोक दी और बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, हालांकि वाहन कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

सूचना के अनुसार, यह घटना फेस-2 थाना क्षेत्र में पंचशील बालक इंटर कॉलेज रेड लाइट से एडवांट टावर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर हुई। नेवी ब्लू रंग की कार में अचानक धुआं उठता देख नरेश ने गाड़ी को सड़क किनारे लगाया, लेकिन इंजन से उठता हल्का धुआं कुछ ही क्षणों में तेज आग में बदल गया। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि चालक कुछ भी बचाने की स्थिति में नहीं था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की एक गाड़ी तैनात की गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान तकनीकी खराबी की ओर इशारा करते हैं, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी। दिल्ली के लाजपत नगर बी-117 निवासी नरेश कौशल इस हादसे के बाद सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और वाहन के अवशेषों की तकनीकी जाँच की तैयारी की जा रही है, ताकि आग की वजह का पता लगाया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।