New Delhi News (03 दिसंबर, 2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) के उपचुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं, जहाँ 12 वार्डों में हुई मतगणना में बीजेपी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल तीन सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि एक सीट कांग्रेस (INC) के खाते में गई और एक वार्ड से निर्दलीय (Independent) उम्मीदवार विजयी रहे। पूरे दिन चली मतगणना के बाद राजनीतिक माहौल में नई हलचल देखने को मिली।
शालीमार बाग बी (Shalimar Bagh-B) सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अनीता जैन ने 10,000 से अधिक रिकॉर्ड मतों के अंतर (Margin) से जीत हासिल की, जो इस उपचुनाव की सबसे बड़ी बढ़त मानी जा रही है। वहीं नारायणा (Naraina) वार्ड में सबसे कम अंतर—केवल 148 मतों से—AAP उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। द्वारका-बी, विनोद नगर, ग्रेटर कैलाश, अशोक विहार, मुनिरका समेत कई प्रमुख वार्डों में बीजेपी ने बढ़त बनाए रखी।
दूसरी ओर, चांदनी महल से एक निर्दलीय उम्मीदवार की जीत ने राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान खींचा, जबकि संगम विहार-ए में कांग्रेस ने वापसी करते हुए एक सीट अपने नाम की। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल मतदान में NOTA का प्रतिशत 0.96 रहा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।