नोएडा में तेज़ी से बदलेगी सड़क व्यवस्था: Noida Authority CEO का औचक निरीक्षण
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (02 दिसंबर, 2025): नोएडा में सड़क, सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सोमवार को कई महत्वपूर्ण सेक्टरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-128, सेक्टर-150, सेक्टर-153, सेक्टर-132, सेक्टर-135 और गांव झट्टा तक फैले क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई।
सीईओ ने सेक्टर-128 गोल-चक्कर और मास्टर क्लॉक टॉवर के पास बन रहे एक्सप्रेस-वे कनेक्शन की प्रगति देखते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना 10 दिनों के भीतर अधूरे कार्य पूरे किए जाएँ। वहीं, गोलचक्कर–128 से सेक्टर–150 की ओर बढ़ते मार्ग पर पाई गई खामियों को 20 दिसंबर तक सुधारने के आदेश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सेक्टर–132 गोलचक्कर पर पीक आवर में रहने वाली भारी जाम की समस्या सामने आई, जिस पर सीईओ ने अधिकारियों को तुरंत रोड की चौड़ाई बढ़ाने और ट्रैफिक फ्लो को सुचारू करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
उधर, कई स्थानों पर सड़क पर मिट्टी और गड्ढे पाए गए, जिनकी 24 घंटे के भीतर मरम्मत के आदेश जारी किए गए। सेक्टर–135 अंडरपास के पास भारी मात्रा में जमा कचरे और सीवेज की समस्या को देखते हुए संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक से एक माह की वेतन रोकने की संस्तुति कर रिपोर्ट मांगी गई। साथ ही, दो दिनों के भीतर क्षेत्र को पूरी तरह साफ करने का भी निर्देश दिया गया।
ग्राम मोहियापुर से झट्टा तक हरित पट्टी (Green Belt) में जलभराव पाए जाने पर सीईओ ने सिविल, जल विभाग और उद्यान विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अंत में सेक्टर–153 गोलचक्कर पर स्थित मंडप निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराज़गी जताते हुए उद्यान विभाग को कार्य अगले दो माह में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
यह व्यापक निरीक्षण नोएडा में तेज़ी से सुधरते इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।