SIR में घोर लापरवाही का आरोप: ‘जीरो नंबर’ मकानों में बनाए गए हजारों वोट

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (02 दिसंबर 2025): समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने नोएडा की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के अनुसार, चुनाव अधिकारियों की लापरवाही के कारण 114 मतदान केंद्रों में गलत पते, अस्तित्वहीन मकान संख्या या ‘मकान संख्या जीरो’ पर कुल 16,821 मतदाता दर्ज कर दिए गए हैं। सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि यह मामले चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं।

डॉ. गुप्ता ने आरोप लगाया कि हौशियारपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 215 से 444 तक की सूचियों में बड़ी संख्या में ऐसे पते शामिल हैं, जहाँ मकान संख्या ‘जीरो’ या कोई नंबर ही मौजूद नहीं है, फिर भी हजारों नाम मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए। उनके अनुसार केवल इसी क्षेत्र में 7,000 से अधिक वोट संदिग्ध हैं। इसी प्रकार, सेक्टरों—580, 621, 623, 654, 658, 666, 672 और 1024 से 1029—की सूचियों में भी अनेक मतदाता ऐसे पाए गए जिनके पते भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं।

सपा अध्यक्ष का कहना है कि 445 से 551 तक के बूथों में भी बिना मकान नंबर वाले पतों पर करीब 4,600 वोट दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-5, नितौरी, सेक्टर-49, सेक्टर-45, सेक्टर-50, सेक्टर-31, सेक्टर-39, हरौला, रायपुर, सेक्टर-94, सेक्टर-96, सेक्टर-121, सेक्टर-122, सेक्टर-72 और सेक्टर-78 में भी हजारों वोट संदेह के घेरे में हैं।

डॉ. गुप्ता ने चुनाव आयोग से सवाल पूछा है कि क्या विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान इन सभी प्रविष्टियों की छंटनी की जाएगी या इन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने पूरी मतदाता सूची की पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि “यदि वोटर लिस्ट ही संदिग्ध हो, तो निष्पक्ष चुनाव संभव कैसे होगा?”

उधर एडीएम वित्त व राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि सपा द्वारा लगाए गए आरोपों की तत्काल जांच कराई जा रही है और तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।