व्हाट्सएप चैट से लगी 1.25 करोड़ की चपत: Yamuna Authority के मैनेजर बने ठगी के शिकार

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (02 दिसंबर, 2025): नोएडा में साइबर ठगी (Cyber Fraud) का बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) के सीनियर मैनेजर बृजपाल सिंह को व्हाट्सएप चैट के माध्यम से निवेश के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख से अधिक की ठगी का शिकार बनाया गया। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित बृजपाल सिंह की बातचीत व्हाट्सएप (WhatsApp) पर कथित दिव्या शर्मा नाम की एक महिला से शुरू हुई। महिला ने खुद को इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट बताते हुए शुरुआत में 40 हजार रुपए निवेश कराने की सलाह दी। दो दिनों में 8 हजार रुपए का मुनाफा दिखाकर 48 हजार रुपए वापस भेजे गए, जिससे पीड़ित का विश्वास पक्का हो गया।

इसके बाद कई किश्तों में 1 करोड़ 24 लाख 44 हजार रुपए से अधिक की राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई। ठगों के बनाए फर्जी एप पर इन्वेस्टमेंट की वैल्यू बढ़कर 2 करोड़ 25 लाख रुपए तक दिखाई गई। जब बृजपाल सिंह ने रकम निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने 30% टैक्स, 15% करेंसी चार्ज और 7% ऑडिट फीस के नाम पर अतिरिक्त भुगतान की मांग की। इनकार करने पर सिलसिला यहीं खत्म हो गया और गिरोह ने संपर्क तोड़ दिया।

साइबर क्राइम पुलिस अब खातों की पहचान कर ट्रांसफर की गई रकम को फ्रीज कराने की प्रक्रिया में लगी है। पुलिस का कहना है कि यह संगठित साइबर गिरोह का काम है, जिसकी कड़ी जांच जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।