एमएसपी की कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करो: सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर BKU का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/11/2025): संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना–प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत अधाना ने जबकि संचालन बीकेयू के जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर ने किया। किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई और कहा कि सरकार ने वर्षों से किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि लगभग पाँच वर्ष पहले पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया था, जिसके दबाव में सरकार को ये ‘काले कानून’ वापस लेने पड़े थे। उस समय किसानों को आश्वासन दिया गया था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी लागू की जाएगी, लेकिन आज तक यह वादा अधूरा है।

पवन खटाना ने कहा कि ना तो किसानों के मूल मुद्दों का समाधान हुआ है, ना एमएसपी पर कानून बना है और ना ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया गया है। इसी उपेक्षा के खिलाफ संयुक्त मोर्चे की अपील पर आज किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। धरने के अंत में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी मेघा रूपम को अपनी मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।