कैलाश इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का सफल आयोजन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (26/11/2025): कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर 25 नवम्बर को जागरूकता कार्यक्रम (Awareness Programme) एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता (Debate Competition)का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार एवं सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रूपा गुप्ता, अध्यक्ष महिला शक्ति उत्थान मंडल, ग्रेटर नोएडा रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
संदीप गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाश हेल्थकेयर तथा बिंदिया गोयल, एकेडमिक डायरेक्टर KINPS ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवा वर्ग ही सामाजिक परिवर्तन का मुख्य आधार है और प्रत्येक विद्यार्थी को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए।
कार्यक्रम की समन्वयक कुसुम मैम ने छात्राओं की सुरक्षा एवं संस्थान में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी साझा करते हुए संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः स्पष्ट किया।छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वर्तमान समय में महिलाओं की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा पर अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिससे देशभक्ति एवं एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
कैलाश इंस्टीट्यूट समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।