गौतमबुद्ध नगर के किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं पर भड़के किसान नेता पवन खटाना, क्या बोले?
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/11/2025): गौतमबुद्ध नगर में किसानों और मज़दूरों की बढ़ती समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष पवन खटाना का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्लॉट आवंटन से लेकर विस्थापन नीति और मुआवज़े तक कई मुद्दों पर प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया।
भारतीय किसान यूनियन (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष पवन खटाना ने गौतमबुद्ध नगर में किसानों और मज़दूरों की समस्याओं को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्षों से किसानों को 7% प्लॉट नहीं दिया गया है, जबकि पूरे गौतमबुद्ध नगर को 10% प्लॉट आवंटन और 64.7% मुआवज़े की व्यवस्था अभी तक अधर में पड़ी है।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण के चलते हो रहे विस्थापन पर भी सवाल उठाए। खटाना ने कहा कि गांवों को हटाया जा रहा है, लेकिन आज तक विस्थापन नीति में सुधार नहीं किया गया। हाल ही में निर्माणाधीन क्षेत्र में कुछ किसान और मज़दूरों के दब जाने की घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर नाराज़गी व्यक्त की।
यदि गांवों को हटाना ही है, तो गांवों की संपत्ति का सही मूल्यांकन समय रहते क्यों नहीं किया जाता। किसानों को उनके घर के बराबर की जमीन दिए जाने की मांग पर भी प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठे।
पवन खटाना ने बताया कि 350 बच्चों ने 5.30 लाख रुपये नहीं लिए, उनके रोजगार की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और मज़दूरों को आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है।
खटाना ने साफ चेतावनी दी कि 22 दिसंबर तक यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आगरा से गौतमबुद्ध नगर तक बड़े स्तर पर किसान आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी, न कि भारतीय किसान यूनियन की।
उन्होंने कहा कि वे DM से मिलकर यह संदेश स्पष्ट रूप से देंगे। यदि समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।