बढ़पुरा में UPSRLM और वेदिका फाउंडेशन ने लैंगिक भेदभाव विरोधी राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26/11/2025): लैंगिक भेदभाव के खिलाफ देशभर में चल रहे जागरूकता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) और वेदिका फाउंडेशन ने सोमवार को बढ़पुरा गाँव में सामुदायिक स्तर पर राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया। “एक साथ, एक आवाज – समानता के लिए संकल्प का आगाज़” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम जिला विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समाज में प्रचलित लैंगिक असमानताओं को चिन्हित कर उन्हें दूर करना, हिंसा और भेदभाव से जुड़े मुद्दों पर समुदाय को जागरूक करना तथा पुरुषों व महिलाओं दोनों को समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक संकल्प को मजबूती देना है।
उद्घाटन सत्र में अखिलेश कुमार प्रजापति (UPSRLM), समाजसेवी अंकित कुमार ‘मसलबाई’, तथा प्रियंका (वन स्टॉप सेंटर, गौतमबुद्ध नगर) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अखिलेश कुमार प्रजापति ने ग्रामीण विकास में लैंगिक समानता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाना समय की मांग है। उन्होंने अभियान को सामाजिक परिवर्तन की दिशा में प्रभावी प्रयास बताया।
अंकित कुमार ‘मसलबाई’ ने युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका मंच समाज की चुनौतियों को खुलकर सामने लाने और समाधान खोजने की दिशा में सक्रिय है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

प्रियंका (वन स्टॉप सेंटर) ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा उपाय, सरकारी सहायता तंत्र और घरेलू हिंसा से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर सरकार और काउंसलिंग केंद्र हर कदम पर सहयोग के लिए तत्पर हैं।
वेदिका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सपना आर्या ने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता समाज को संतुलित और न्यायपूर्ण बनाती है। यह केवल महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण निर्माण करने का प्रयास है जहाँ प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और समान अवसर का हक़दार हो। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध उद्यमी सरस्वती, जिन्होंने अपने अचार व्यवसाय से स्वयं सहायता समूहों को नई दिशा दी है, विशेष रूप से सम्मानित की गईं। उनकी टीम ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा वेदिका फाउंडेशन की वालंटियर टीम — रिया तिवारी, ललित बाबू, बॉबी, शान और स्वस्ति आर्या — ने भी लैंगिक समानता, युवा नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता सत्र, अनुभव साझा करने, प्रेरक संवाद और संकल्प गतिविधियों ने ग्रामीण महिलाओं में नई ऊर्जा भर दी। प्रतिभागियों ने लैंगिक भेदभाव समाप्त करने, बेटियों की शिक्षा बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर लैंगिक जागरूकता और समानता का संदेश फैल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।