राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले सांसद अवधेश प्रसाद ने क्या कह दिया

ट्रेन न्यूज नेटवर्क

National News (25/11/2025): राम मंदिर के ध्वजारोहण से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राम किसी एक पार्टी, जाति या धर्म के नहीं, बल्कि पूरे देश और समाज के प्रतीक हैं, लेकिन आज उन्हें राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि “राम सबके हैं, सिर्फ बीजेपी या आरएसएस के नहीं। असली राम भक्त हम हैं, जिन्होंने कभी राम के नाम पर राजनीति नहीं की।” उन्होंने राम भक्तों पर गोलीकांड के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जो मुद्दा खत्म हो चुका है, उस पर चर्चा करना बेकार है। मुलायम सिंह यादव ने भी कहा था कि राम जन्मभूमि पर मंदिर आपसी समझौते या न्यायालय के आदेश से ही बने। वही बात अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कही थी। आज मंदिर उसी प्रक्रिया के तहत बन रहा है।”

सांसद ने बीजेपी नेताओं पर राम की ‘मर्यादा’ तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राम किसी जात-बिरादरी या धर्म के लिए नहीं थे। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर व्यापार और राजनीति करने वालों ने आज राम भक्तों को ही परेशान कर दिया है। “लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे, बीमार लोग ससुराल या अस्पताल तक नहीं जा पा रहे—क्या यही राम की मर्यादा है?” उन्होंने सवाल उठाया।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि राम की मूल मर्यादा और मान्यता को दुनिया तक पहुंचाएंगे। उनके अनुसार, बीजेपी ने राम की मर्यादा को भंग किया हैं l


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।