GL बजाज में IIC रीजनल मीट 2025 का सफल आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (25/11/2025): GL Bajaj Institute of Technology & Management, ग्रेटर नोएडा में शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल (MIC) एवं AICTE द्वारा आयोजित IIC रीजनल मीट 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में 170 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया।

कार्तिकेय अग्रवाल, CEO – GL Bajaj Educational Institutions ने अपने संबोधन में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाने में GL Bajaj की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

AICTE के चेयरमैन प्रो. टी. जी. सीतराम का प्रेरक वीडियो संदेश सभी उपस्थित लोगों के लिए उत्साहवर्धक रहा। AICTE के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. नवीन अरोड़ा ने IIC रीजनल मीट के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अतिथि सम्माननीय के रूप में:
* डॉ. एस. पी. मिश्रा, एडवाइजर – इनोवेशन हब, AKTU एवं पूर्व कुलपति (DSVV)
* प्रो. अनिल कुमार शर्मा, प्रोफेसर – मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जामिया मिलिया इस्लामिया
ने अपने विचार साझा किए।

मुख्य आकर्षण रहा मुख्य अतिथि प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे (चेयरमैन – NETF, NBA एवं एक्जीक्यूटिव कमेटी – NAAC) का उद्बोधन जिसमें उन्होंने नवाचार-आधारित शिक्षा, तकनीक के समन्वय और भारत को वैश्विक स्टार्टअप हब बनाने पर विचार रखे।

GL Bajaj निरंतर एक मजबूत इनोवेशन संस्कृति के निर्माण के लिए कार्यरत है ताकि छात्र भारत के तकनीकी एवं उद्यमशील भविष्य को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।