NH-91 पर तेज रफ्तार कार पलटने से डॉक्टर की मौत, मंदिर की दीवार से टकराई गाड़ी
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (24/11/2025): ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-91 (NH-91) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धूम मानिकपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार अनियंत्रित होकर पलट गई और हाईवे से नीचे गिरकर मंदिर की दीवार से जा टकराई। हादसे में कार सवार डॉक्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया।
मृतक की पहचान दिल्ली के करावल नगर निवासी 32 वर्षीय चिकित्सक डॉ. अमित प्रसाद के रूप में हुई है। वह बुलंदशहर के खुर्जा स्थित PLRD अस्पताल में तैनात थे। रोजाना की तरह सोमवार सुबह वह अपनी कार से अस्पताल के लिए दिल्ली से खुर्जा जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे धूम मानिकपुर बाईपास के पास अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया।
कार तेज गति में कई बार पलटी खाते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी और लगभग 20 फीट की दूरी पर स्थित मंदिर की दीवार में जोरदार टक्कर मारी। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर बादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे डॉक्टर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का मानना है कि दुर्घटना का प्रमुख कारण अचानक नींद की झपकी आना हो सकता है, जिससे वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पलट गई। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।