मूंजखेड़ा में BKU (महासभा) का संगठन विस्तार, आंदोलन की चेतावनी

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (24/11/2025): ग्रेटर नोएडा के मूंजखेड़ा गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (महासभा) द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों ने हिस्सा लिया और किसान हितों के लिए संगठन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता अत्रण ठेकेदार ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सादिक खान ने किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रशासन और प्राधिकरणों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित किसानों को रोजगार और 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो यूनियन बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

गीता भाटी ने स्पष्ट कहा, जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित किसानों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। रोजगार, पुनर्वास और अतिरिक्त मुआवजा जैसी प्रमुख मांगें वर्षों से लंबित हैं। प्रशासन की चुप्पी किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है, लेकिन अब किसान चुप नहीं बैठेंगे।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कई नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आदेश कसाना, सुलेंद्र कसाना, प्रताप कसाना सहित कई युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य गांवों में भी इसी प्रकार के विस्तार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के किसानों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जा सके और उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।